फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर मिला शव, हत्या की आशंका

Wed, 25 Jan 2017 11:36 PM IST
औरैया
विज्ञापन
मौके पर जानकारी करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 क्षेत्र के बिरुहनी गांव में बुधवार की सुबह गांव के शिवमंदिर के बाग में युवक का शव पेड़ पर फंदे से झूलता मिला। इस पर गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे परिजन बिलखने लगे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


बिरुहनी गांव निवासी मनीष(22) पुत्र स्वर्गीय सुंदरलाल दिल्ली की एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। पिछले माह वह बीमार पड़ गया। इलाज के लिए वह घर आ गया। मंगलवार की देर शाम वह घर से निकल गया। इसके बाद घर नहीं आया। परिजनों की तलाश में भी उसका पता नहीं लगा।  सुबह गांव के लोगों ने शिव मंदिर के बाग में मनीष का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर झूलता देखा। इस पर गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। दो बहनों की शादी के बाद से मनीष परिवार का इकलौता सहारा था।

 सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के चाचा चेतराम व मां ने हत्या करने का आरोप लगाया। कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया कि जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या का कारण स्पष्ट हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें