फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक और फ्रिज के लिए महिला को जिंदा फूंका

Thu, 02 Nov 2017 03:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/औरैया
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नरिया का पुर्वा गांव में ससुरालीजनों ने दहेज में बाइक व फ्रिज न मिलने पर विवाहिता को केरोसिन डालकर जिंदा फूंक दिया। हत्या के बाद ससुरालीजन शव छोड़कर फरार हो गए। मायके वालों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने पति समेत सात ससुरालियों पर दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना सहायल के सिंह पुर्वा माना गांव निवासी राम सजीवन ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री सुशीला देवी (20 )की शादी 28 अप्रैल 2017 को नरिया का पुर्वा गांव निवासी आनंद कुमार के साथ की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन बाइक और फ्रिज के लिए प्रताड़ित करते थे। भैया दूज को सुशीला अपने पति आनंद कुमार के साथ अपने मायके आई थी। आनंद कुमार, सुशीला को छोड़ कर घर चला गया था। 29 अक्तूबर दिन रविवार को आनंद ससुराल आया था। 31 अक्तूबर मंगलवार दोपहर दो बजे सुशीला को लेकर चला गया। उसी रात सुशीला का फोन आया कि ससुरालीजन दहेज में बाइक व फ्रिज के लिए मारपीट कर रहे हैं। इसके बाद बुधवार सुबह ससुरालियों ने ही फोन कर सुशीला की मौत की खबर दी। जब हम लोग वहां पहुंचे तो देखा की शव जला हुआ पड़ा था और ससुरालीजन फरार थे। मृतका के पिता राम सजीवन की तहरीर पर पुलिस ने पति आनंद कुमार, ससुर चरन सिंह, सास, देवर प्रांशु, अंजुल, जेठ सोनू, जेठानी अनीता देवी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें