फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्गी आने पर तालाब में गिरा अधेड़, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। तालाब में डूबने से अधेड़ की मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कार्यवाहक थाना प्रभारी श्री प्रकाश का कहना है कि परिजनों के मुताबिक अधेड़ को मिर्गी के दौरे पड़ते थे, जिस कारण वह तालाब में गिर गया। फिलहाल मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के ग्राम मरगांया में सोमवार की सुबह करीब 8 बजे सुरेंद्र सिंह (45) पुत्र सुल्तान सिंह निवासी बबीना तालाब किनारे बैठकर बर्तन धो रहा था, तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह तालाब में गिर गया। नजदीक ही खेल रहे स्कूली बच्चों ने जब सुरेंद्र को तालाब में गिरते देखा तो उन्होंने चिल्लाकर लोगों को बताया। इसके बाद तालाब किनारे ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई।

सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र अविवाहित था और एक साल से अपनी बहन सुनीता के घर पर रहता था। बहनोई रामशरण की मौत के बाद से सुरेंद्र ही घर व खेती बाड़ी के काम में हाथ बंटाता था।
विज्ञापन


बहन सुनीता ने बताया कि भाई को मिर्गी आती थी। वहीं ग्राम प्रधान उदयभान अहिरवार ने इसकी सूचना सुरेंद्र के भाइयों को भी कर दी है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई आरोप प्रत्यारोप की बात समाने नहीं आई है। फिर भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


नजदीक खेल रहे स्कूली बच्चों ने मचाया शोर, पुलिस व परिजन पहुंचे
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें