फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी मायके गई, पति ने कर ली दूसरी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ककोर(औरैया)। शादी के ढाई साल बाद पत्नी अपने मायके चली गई। पत्नी के मायके जाने का फायदा उठाकर पति ने दूसरी शादी कर ली। यह बात जब पत्नी को मायके में पता लगी तो वह आनन फानन में पति के घर पहुंची और विरोध किया। जिसके बाद पति ने उसको घर से निकाल दिया और गुजारा करने के लिए कोई मदद भी नहीं दे रहा है। महिला शनिवार को जिला मुख्यालय ककोर पहुंची और डीएम को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जनपद कानपुर देहात की रहने वाली महिला अनीता ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी औरैया के गांव जहरुलिया निवासी विनय के साथ हुई थी। छह माह पूर्व जब वह मायके में थी तो उसके पति ने दूसरी शादी कर ली। उसने लौटकर विरोध किया तो पति ने घर से निकाल दिया। वह अपनी फसल की कमाई भी दूसरी पत्नी को दे देता है और खाने के लिए भी कुछ नहीं दे रहा है। वह दर दर भटक रही है और उसे जान का खतरा है। पति व उसकी दूसरी पत्नी से उसे धमकी दे रही है। महिला ने उसको अपने पति से आधे खेत की कमाई दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


- पत्नी मायके गई, पति ने कर ली दूसरी शादी
- सूचना पर पहुंची पहली पत्नी, पति ने किया बेघर
- पीड़िता ने मुख्यालय पहुंचकर अफसरों से लगाई गुहार














































































































































































































































































































































































फोटो-17एयूआरपी07-एसडीएम से शिकायत करती पीड़िता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें