फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो में गबन के मामले में प्रधान को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
ब्लॉक बिधूना क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुर्सी में ग्राम प्रधान द्वारा विकास कार्यों में गबन करने व शौचालय की धनराशि दोबारा खाते में डालने का मामला प्रकाश में आया है। बीडीओ की शिकायत पर डीपीआरओ ने प्रधान को नोटिस देकर 15 दिन के अंदर जवाब देने को कहा है। साथ ही संतोषजनक जवाब मिलनेे पर पंचायत राज अधिनियम के तहत अधिकार छीननेे की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन

बीडीओ बिधूना व एडीओ पंचायत ने डीपीआरओ केके अवस्थी को भेजी रिपोर्ट में कहा गया कि ग्राम पंचायत बंशी के प्रधान राम श्री विकास कार्यों में सहयोग नहीं कर रहे। पंचायत सचिव के साथ ग्राम निधि का खाता नहीं खुलवाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मनरेगा में महेश के प्लॉट से राजेंद्र के खेत तक संपर्क मार्ग का निर्माण करना बताया गया, लेकिन मौके पर यह काम वर्ष 2016-17 में हुआ ही नहीं है। गांव के महेश चंद्र व राजेंद्र सिंह पाल ने लिखित रूप से अवगत कराया है। उक्त कार्य पर 343 मास्टर रोल प्रयोग किए गए हैं। जिनका भुगतान 59,759 रुपये किया गया है। ग्रामीण सुनील कुमार व विशंभर सिंह ने कहा कि उन लोगों के जाब कार्ड प्रधान के पास रखे हैं। मांगने पर भी कार्ड उनको नहीं दिए गए व शौचालय निर्माण में तहसीलदार, राजकुमार, लल्लन, उदय पाल सिंह, सूरज सिंह को पूर्व में शौचालय आवंटित किए गए थे। वर्ष 2016-17 में भी ग्राम प्रधान द्वारा दोबारा शौचालय निर्माण करा दिया गया। जबकि राजचंद्र व ओमकार का शौचालय बना ही नहीं है। डीपीआरओ ने नोटिस में हिदायत दी है कि जवाब संतोषजनक न होने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत ग्राम पंचायत में तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर अधिकार सीज की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- विकास कार्यों में गबन के मामले में प्रधान को नोटिस
-15 दिन में संतोषजनक जवाब न मिलने पर होगी अधिकार छीनने की कार्रवाई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें