फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरे गड्ढे में डूबकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। ऊमरी में एक किशोर खेत जाते समय पैर फिसलने से पानी भरे गहरे गड्ढे में गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे बाहर निकाला। परिजन उसे सीएचसी ले जा रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम ऊमरी निवासी युगल प्रताप सिंह (14) पुत्र कुंअर सिंह शुक्रवार की सुबह अपने खेत पर जा रहा था। रास्ते में एक गहरे गड्ढे में पानी भरा हुआ था। युगल जैसे ही गड्ढे के पास पहुंचा तभी मिट्टी में उसका पैर फिसल गया और वह असंतुलित होकर गड्ढे में जा गिरा।

गड्ढा गहरा होने से वह डूबने लगा। इसी बीच उधर सेे निकल रहे कुछ लोगों ने उसे पानी में छटपटाता देखा तो दौड़कर गड्ढे के पास पहुंचे और किसी तरह युगल को पानी से बाहर निकाला। मगर तब तक उसकी हालत काफी बिगड़ च़ुकी थी।
विज्ञापन


वह लोग उसे लेकर उसके घर गए, जहां से परिजन आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए निकले, लेकिन रास्ते में ही युगल की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। मां ऊषा व भाई ओमप्रताप का रो रो कर बुरा हाल हो गया।

नाले में डूबे बालक का शव मिला
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के सोहरापुर गांव के नाले में गिरे पिंटू (12) पुत्र लालाराम का शव काफी तलाश के बाद मिल गया। वह नाले के पास खेलते वक्त गिर गया था। रात से चली तलाश के बाद शुक्रवार दोपहर पिंटू का शव गांव से तीन किलोमीटर दूर बरामद हुआ। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव को नदी में प्रवाहित कर दिया।
विज्ञापन


माधौगढ़ तहसील के ऊमरी गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें