फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों का राशन बीच से रास्ते गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
गरीबों का राशन बीच से रास्ते गायब
विज्ञापन

- रास्ते में ट्रैक्टर रोककर तहसीलदार ने की जांच पड़ताल
- राशन कम मिलने पर कोटा डीलर पर दर्ज होगी एफआईआर
अमर उजाला ब्यूरो
अजीतमल (औरैआ)। एफसीआई गोदाम से कोटा डीलर तक पहुंचने से पहले ही गरीबों का सात क्विंटल राशन गायब हो गया। तहसीलदार ने राशन लदे वाहन को थाने में खड़ा करवाकर जिला पूर्ति निरीक्षक को जानकारी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को एफसीआई गोदाम से ग्राम बड़ैरा के कोटा डीलर रामबली सिंह ने गांव के अंत्योदय व पात्र ग्रहस्थी कोटे के 35 क्विंटल 51 किलो गेहूं, 25 क्विंटल 44 किलो चावल, 13 बोरी नमक की एफसीआई गोदाम से उठान की। ट्रैक्टर टॉली से वो यह राशन अपने गांव ले जा रहा था। इस बीच किसी ने राशन डीलर द्वारा सरकारी राशन रास्ते में बेचकर गायब कर दिये जाने की सूचना अफसरों को दीं। तहसीलदार प्रेमनारायण प्रजापति ने प्रभारी कोतवाली नन्हेलाल यादव व कानूनगो पुष्पेंद्र यादव व लेखपाल अचिंत्य मिश्रा की टीम के साथ ट्रैक्टर का पीछा किया। फूलपुर गांव के समीप नहर के किनारे ट्रैक्टर का पकड़ा। बोरियों की जांच करने पर ट्रैक्टर टॉली व कोटा डीलर को कोतवाली लाया गया। जहां ट्रैक्टर में गेहूं की 63 बोरियां तथा चावल की 44 बोरियां तथा नमक की 13 बोरियां मिली है। रजिस्टर से मिलान करने पर बोरियों की संख्या भी कम मिली है। तहसीलदार ने इसकी सूचना जिला पूर्ति निरीक्षक को दी। वहीं एफसीआई गोदाम के सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने बड़ैरा के कोटा डीलर को 71 बोरी गेहूं, 51 बोरी चावल व 13 बोरी नमक दिया था। इन बोरियों में 35.51 क्विंतल गेहूं, 25.44 क्विंटल चावल व 13 बोरी नमक था। वहीं जिला पूर्ति निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक को मौके पर भेजा जा रहा है। जांचकर कमी पाये जाने पर एफआईआर दर्ज कराई जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें