कोंच। कैलिया थाना क्षेत्र में शाम के वक्त खेत में चारा काट रही महिला के साथ गांव के ही युवक ने बलात्कार कर दिया। महिला ने घर पर आकर आपबीती बताई। इसके बाद परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष प्रभूनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी 40 वर्षीय महिला बुधवार की शाम खेत पर चारा काट रही। तभी पहले से घात लगाए गांव निवासी छुन्ना गुर्जर ने उसे बुरी नीयत से पकड़ लिया। इसके बाद छुन्ना ने महिला के साथ बलात्कार किया। घर पहुंचकर महिला ने आपबीती पति को बताई।
इसके बाद दोनों पति पत्नी थाने पहुंचे और छुन्ना के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस नेे महिला को मेडिकल के लिए भेजकर आरोपी के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है। थानाध्यक्ष का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नाते-रिश्तेदारों के घर पर भी दबिश दी जा रही है।
आरोपी की तलाश में नाते-रिश्तेदारों के घर दबिश
अमर उजाला ब्यूरो