औरैया। एक विवाहिता ने कोतवाली पुलिस को ससुरालीजनों के खिलाफ पांच लाख रुपये की मांग पूरी न कर पाने के चलते मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगा तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मोहल्ला भीखमपुर दयालपुर निवासी इरम सिद्दीकी ने बताया कि उसकी शादी आगराके थाना जैतपुर क्षेत्र के ग्राम फतेतापुरा निवासी शहाबुद्दीन के पुत्र शहनवाज सिद्दीकी से 11 नवंबर 2018 को हुई थी। शादी के बाद ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे।
शुरुआत में तो एक-दो महीने तक वह सब बर्दाश्त करती रही लेकिन फिर उसने असमर्थता जता दी। ससुरालीजन उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे। 21 फरवरी को दोपहर लगभग एक बजे पति के अलावा ससुर शहाबुद्दीन, सास शहनाज सिद्दीकी, ननद सियाला ने उसको मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस ने उन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
-पति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो