बिलग्राम। बिलग्राम के प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह ने बताया कि बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सांडी मार्ग पर सुल्तान नामक युवक से लूटपाट हुई थी। घटना के आरोपी करन निवासी नटपुरवा कोतवाली कछौना पर पुलिस ने 15 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। मंगलवार को जरौली नेवादा मोड़ से करन को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस मिले हैं।