फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार तीन बदमाशों ने होमगार्ड समेत पांच को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद। कटा मनेपुर-ककोर मार्ग पर सोमवार रात बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर होमगार्ड समेत पांच लोगों को लूट लिया। बदमाश लूट को अंजाम देकर भाग गए लेकिन पुलिस कोे भनक तक नहीं लगी। मंगलवार को भी पुलिस इन घटनाओं की जानकारी से इनकार कर रही है।

सोमवार रात बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मनेपुर के आगे मोड़ पर गांव जैतपुर निवासी बब्बन शुक्ला पुत्र कैलाश नारायण को रोक लिया और तमंचा लगाकर एक मोबाइल व पांच सौ रुपये छीन लिए। इसके बाद उसी मार्ग पर गांव कढोरे का पुर्वा निवासी होमगार्ड जयकरन फफूंद थाने में रात की ड्यूटी करने आ रहा था। बदमाशों ने उसे घेर लिया और मोबाइल लूटकर भाग गए।
विज्ञापन


ककोर में चाट की ठिलिया लगाने वाले चिरुलिया निवासी विश्राम सिंह पुत्र सूरज से 450 रुपया लूट लिए। थोड़ी ही दूर पर बदमाशों ने सब्जी बेचकर ग्राम चिरुलिया आ रहे नरेंद्र उर्फ पप्पू पुत्र मातादीन से चार हजार रुपये तमंचा लगाकर लूट लिए। लगातार एक घंटे की अंतराल में हुई पांच लूट से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया।
विज्ञापन


वहीं पुलिस को एक घंटे चले बदमाशों के तांडव की भनक तक नहीं लगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि उन्हें घटनाओं की जानकारी नहीं है। पता करवाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें