फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल छात्रों की तहरीर पर चार अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। दस दिन पूर्व मेडिकल कालेज के बाहर मेडिकल छात्रों व बाहरी लड़कों के बीच हुई मारपीट में छात्रों की तहरीर पर पुलिस ने चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इसमें छात्रों ने मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। इससे पहले मारपीट में घायल बाहरी युवक की तरफ से दी गई तहरीर पर दो नामजद व 20 अज्ञात मेडिकल छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन


बता दें कि करीब 10 दिन पूर्व मेडिकल कालेज के गेट पर बाहरी लड़कों व मेडिकल छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मेडिकल छात्रों ने एक युवकों को पकड़कर उसे पीट पीट कर मरणासन्न कर दिया था व उसकी कार में आग लगा दी। आग की चपेट में आकर कई गुमटियां भी जल गईं थीं। घायल युवक का कानपुर में इलाज चल रहा है।

युवक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस दो नामजद व 20 अज्ञात मेडिकल छात्रों के खिलाफ मारपीट व आगजनी करने की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी है। देर शाम मेडिकल छात्रों ने कोतवाली में तहरीर दी। छात्रों ने चार अज्ञात युवकों पर मारपीट व फायरिंग करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेडिकल कालेज गेट पर हुए विवाद का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें