औरैया। आबकारी विभाग की टीम द्वारा अवैध शराब की बिक्री को रोकने के लिए अभियान गुरुवार को जारी रहा। टीम ने दिबियापुर रोड स्थित एक होटल में दबिश दी। जहां से एक युवक को 96 पौवे देशी शराब के साथ पकड़ा गया। पकड़े गए युवक के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई।
गुरुवार को विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम ने दिबियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कंचौसी मोड के समीप एक होटल पर छापा मारा। जहां आबकारी और पुलिस टीम को देख लोगो में भगदड़ मच गई। आबकारी टीम ने मौके से गजेंद्र सिंह पुत्र राधाकृष्ण निवासी पुर्वाहंसे थाना दिबियापुर को पकड़ा। उसके पास से 96 पौबे देशी शराब के बरामद किए।
छापेमारी करने के दौरान टीम में आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी, देवेंद्र सिंह, सिपाही शशिकांत पाल, विनोद कुमार, सुरेंद्र, हरिशंकर, वीर सिंह, मुसाहिद अख्तर आदि मौजूद रहे। आबकारी निरीक्षक बीके तिवारी ने बताया कि अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ सख्ती से अभियान चलाया जा रहा है। कहा कि न तो अवैध शराब की बिक्री होने दी जाएगी और न ही जिले में अवैध शराब बनने दी जाएगी। इस कारोबार में जुटे लोगों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही होगी। बताया कि 96 पौवे देशी शराब के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।
-शराब के साथ पकड़े गए युवक के खिलाफ हुए जेल भेजने की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो