फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली खंती में पलटी, किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। पड़री गांव के पास एक ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर खंती में जा पलटी। हादसे में ट्रैक्टर सवार किसान की दबने से मौत हो गई। वह अपनी फसल कोंच मंडी में बेचने जा रहा था। हादसा होते ही ट्रैक्टर चालक भाग निकला। राहगीरों ने किसी तरह किसान को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोंच कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिमिरिया निवासी किसान स्वदेश कुमार द्विवेदी उर्फ कुक्कू पुत्र ब्रजभूषण द्विवेदी ने अपने खेत में मसूर की फसल बोई थी। फसल काटने के बाद रविवार को वह अपनी ट्रैक्टर-ट्राली में फसल लादकर कोंच की उपज मंडी में बेचने ले जा रहा था। अपनी मसूर की ट्रॉली गांव से कोंच मंडी ला रहा था। ट्रैक्टर उसका ड्राइवर चला रहा था, जबकि कुक्कू ट्राली पर मसूर के बोरों के ऊपर बैठा था।

ट्रैक्टर जब पड़री गांव स्थित अभिलाषा पैलेस विवाह घर के पास पहुंचा तो चालक का अचानक ट्रैक्टर से संतुलन बिगड़ गया। इससे पहले कि वह उसे काबू कर पाता ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खंती में जाकर पलट गया, जिससे ट्राली पर बैठा किसान कुक्कू उसके नीचे दब गया। हादसा होते ही लोग ट्रैक्टर की ओर दौड़े तो चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


लोगों ने किसी तरह दबे कुक्कू को ट्राली के नीचे से बाहर निकाला और सूचना देकर 108 एंबुलेंस से आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किसान स्वदेश उर्फ कुक्कू बिरगुवां बुजुर्ग गांव के उच्च प्राथमिक विद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भी था। उसकी दो बेटियां व एक बेटा है। उसकी मौत की खबर गांव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


कोंच के पड़री गांव के पास हुआ हादसा
कोंच मंडी फसल बेचने जा रह था किसान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें