फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएससी की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र के एक गांव में एक बीएससी की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा के पिता को जानकारी मिलने पर मामले की शिकायत थाना पुलिस से की गई है। थाना प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने आदेश दिए।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस से शिकायत की है कि उसकी बेटी बीएससी की छात्रा है। पिछले दिनों सोशल मीडिया पर उसकी बेटी का अश्लील वीडियो वायरल होने की उन्हें जानकारी मिली। बताया गया कि कई मोबाइलों पर उसकी बेटी का अश्लील वीडियो देखा जा रहा है। इंटरनेट पर अश्लील वीडियो वायरल होने की सूचना पर पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत थाना पुलिस से की। पिता का कहना है कि उसको भी अश्लील वीडियो दिखाया गया है। आरोप लगाया कि अश्लील वीडियो को संसोधित कर उसकी बेटी का चेहरा लगाकर वायरल किया गया है। इससे उसकी बेटी एवं उसकी छवि खराब हो रही है। बताया कि यह वीडियो वीडियो एडटिंग की कलाकारी से फोटो लगाकर किया गया है। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की मांग की है। इस संबंध में प्रभारी थानाध्यक्ष ओमकार नाथ का कहना है कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। साइबर सेल का सहारा लिया जाएगा और पीड़िता के बयान दर्ज किए जाएंगे। जल्द आरोपी का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन


- बीएससी की छात्रा का अश्लील वीडियो वायरल
- पीड़िता के पिता ने थाने में की घटना की शिकायत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें