फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह दिन पहले सिर पर वार कर की गई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। हरौली गांव में 14 दिन से लापता किसान की मौत करीब शव मिलने से छह दिन पहले की गई थी। उसके सिर पर किसी भारी चीज से प्रहार कर हत्या की गई थी। हत्या के बाद ही शव तालाब में फेंका गया था। पोस्टमार्टम में सिर पर चोट के निशान मिले हैं। उधर किसान के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर रुद्रकुमार सिंह का कहना है कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि माधौगढ़ के ग्राम हरौली निवासी किसान निर्भय सिंह उर्फ खूटे (50) पुत्र स्व. किशुन सिंह 13 जनवरी की शाम लापता हो गया था। निर्भय के बड़े बेटे शिवम सिंह ने कोतवाली में गांव के ही विनोद पुत्र अजुद्दी व उसके साले मुनेश निवासी ग्राम दमनापुर पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। शनिवार की सुबह हरौली मजरे के ही गांव कपूरेकापुरा के तालाब में निर्भय का शव पानी में उतराता मिला था। परिजनों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई थी।

रविवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुुलासा हुआ कि निर्भय की मौत शव मिलने से करीब छह दिन पहले हो चुकी थी। उसके सिर में पीछे की तरफ करीब 6 से 7 सेंटीमीटर चोट का निशान मिला है। जोकि किसी वजनदार वस्तु के मारने से हुआ है। इसी चोट की वजह से उसकी मौत हुई है। हत्या के बाद ही शव तालाब में फेंका गया था।
विज्ञापन


उधर किसान निर्भय की बेटे शिवम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने विनोद पुत्र अजुद्दी निवासी ग्राम कपूरेकापुरा, उसके साले मुनेश निवासी दमनापुर जिला भिंड मप्र, मिहीलाल निवासी ग्राम बारेट जिला भिंड मप्र, काजू सिंह पुत्र देशराज सिंह, रघुवर व हरप्रसाद पुत्र वंशी निवासीगण ग्राम हरौली माधौगढ़ के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन की जा रही है। साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई, लेकिन सभी फरार है। जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन


बेटे की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें