फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट की चपेट में आकर किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव भरसेन में तार पर गीले कपड़े फैलाने गए 13 वर्षीय बालक करंट की चपेट में आ गया। बालक के चीखने पर परिजनों ने उसे करंट की चपेट में देखा। किसी तरह उसे छुड़ाया और आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

क्षेत्र के गांव भरसेन निवासी अंकज (13) पुत्र स्व. रामसूरत गुरुवार की सुबह घर में था। तभी उसकी मां ने अंकज से गीले कपड़े फैलाने के लिए बोला। अंकज घर में बंधे तार में गीले कपड़े फैलाने लगा। तभी अचानक तार में करंट आ गया और करंट ने अंकज को अपनी चपेट में ले लिया। बालक के चीखने की आवाज सुनकर परिजन उसे बचाने के लिए दौड़े और घर की बिजली सप्लाई बंद कराई। बिजली सप्लाई बंद होने के बाद परिजन पड़ोसियों की मदद से आनन-फानन उसे जिला अस्पताल ले आए। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि घर के बाहर से बिजली के तार गुजरे होने के कारण करंट घरों में उतर आता है। घर के बाहर से गुजरे तारों को हटवाने के लिए कई बार ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के अधिकारियों से मांग की लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण अंकज की जान जाने का आरोप लगाया है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी अखिलेश मिश्रा ने बताया कि उन्हें इस संबंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें