फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर और डीसीएम पलटने से चालक , क्लीनर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। सुरौली गांव में एक किसान ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव खेत पर पड़ा मिला। सुबह ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। किसान के आत्महत्या की वजह कर्ज से परेशान होना बताया जा रहा है। सूचना पाकर सीओ कालपी सुबोध गौतम ने गांव पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन


कालपी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुरौली निवासी किसान विजय प्रकाश (37) पुत्र रामप्रकाश सोमवार रात गांव के बाहर स्थित अपने खेतों में फसल की रखवाली करने गया था। सुबह जब कुछ ग्रामीण उसके खेत के बगल से गुजर रहे थे तो उन्होंने विजय को खेत में औंधे मुंह पड़ा पाया।

उन्होंने पास जाकर देखा तो मुंह से झाग निकल रहा था और वह मर चुका था। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को सूचना दी। खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में गांव के तमाम लोग उसके खेत पर पहुंच गए। ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस भी कुछ देर में गांव पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शव के पास एक सल्फास की खाली शीशी भी पड़ी हुई थी। परिजनों व ग्रामीणों ने बताया कि विजय के ऊपर कुछ लोगों का डेढ़ लाख कर्ज बकाया था, जिससे वह काफी परेशान रहता था। इसी के चलते उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी पाकर सीओ कालपी भी जांच के लिए गांव पहुंचे। उन्होंने परिजनों व ग्रामीणों की बातचीत की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आत्महत्या की हकीकत जानने के लिए पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
विज्ञापन


परिचितों से ले रखा था लगभग डेढ़ लाख का कर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें