फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्लास्टिक दाना लदा ट्रक लूटने वालों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फफूंद(औरैया)।
तीन माह पहले पाता प्लांट से प्लास्टिक दाना लोड कर दमन शिलवाशा जा रहे ट्रक को लुटेरों ने लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने इटावा जेल में बंद पाचों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

नौ जनवरी को मुरादगंज तिराहे के आगे औरैया रोड पर बदमाशों ने एक कंटेनर ट्रक जो पाता प्लांट से प्लास्टिक दाना लोड करके जा रहा था। इन बदमाशों ने गाड़ी से कंटेनर का पीछा किया। चालक-परिचालक चाय पीने लगे तो बदमाश ट्रक लूटकर फरार हो गए थे। जिन्हें अछल्दा क्रॉसिंग पर पकड़ लिया। अब थाना पुलिस ने डीएम के आदेश पर इटावा निवासी अपराधी जो संगठित गिरोह बनाकर समाज में भय व आतंक फैला कर संगीन वारदातों को अंजाम देते हैं। इन अपराधियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इटावा के फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी विमल कुमार, सिविल लाइंस निवासी अलेंद, थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा निवासी संजू उर्फ संजीव कुमार, सुल्तानपुर थाना फ्रेंड्स कॉलोनी इटावा निवासी विष्णु कश्यप, जालिम का अड्डा गली नंबर 3 मैनपुरी फाटक थाना सिविल लाइंस इटावा निवासी कल्लू डोन उर्फ प्रदीप के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। विमल कुमार गैंग का सरगना है जो अपने सक्रिय सदस्यों के साथ संगीन वारदातों को अंजाम देता था।
विज्ञापन


- प्लास्टिक दाना लदा ट्रक लूटने वालों पर गैंगेस्टर की कार्रवाई
- नौ जनवरी को पाता प्लांट से दाना लोड ट्रक किया था चोरी
- पांचों आरोपी इटावा जेल में बंद हैं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें