फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर जा रहे दो छात्रों को युवकों ने पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के कालपी रोड पर पैदल जा रहे दो छात्रों ने युवकों ने पीट दिया। छात्र स्कूल की छुट्टी होने पर घर जा रहे थे। युवकों ने लात घूसों से पीटकर चुटहिल कर दिया। युवकों के छात्रों पर हमले की वजह छात्रा से साथ छेड़खानी करना बताई है। वहीं लोगों ने बीच बचाव कर मामले को शांत कराया। फिलहाल किसी ने इस मामले की तहरीर कोतवाली में नहीं दी है।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला राजेंद्र नगर स्थित एक इंटर कॉलेज की छुट्टी होने के बाद मंगलवार की दोपहर हाईस्कूल के दो छात्र पैदल घर जा रहे थे। वह जैसे ही कालपी रोड स्थित बीएसएनएल तिराहे पर पहुंचे तभी पहले से घात लगाए बैठे करीब छह युवकों ने उन्हें घेर लिया और जमीन पर गिराकर लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया।

बीच रोड पर हो रही पिटाई को देखकर हड़कंप मच गया। आस पास मौजूद दुकानदार व राहगीर दौड़ कर पहुंचे। उन्होंने बीच बचाव कराकर छात्रों को युवकों के चंगुल से छुड़ाकर चलता कर दिया। छात्रों पर हुए हमले की वजह को लेकर बताया गया कि छात्र अपने कॉलेज की एक छात्रा को कई दिन से स्कूल आते जाते परेशान कर रहे थे।
विज्ञापन


छात्रा ने उन्हें कई दफा मना भी किया था, लेकिन जब वह नहीं माने तो छात्रा ने यह बात अपने भाई को बता दी। भाई ने अपने साथियों के साथ मिलकर छात्रों की पिटाई कर दी। फिलहाल किसी ने भी मामले की शिकायत पुलिस से नहीं की है।
विज्ञापन



स्कूल की छात्रा से छेड़खानी करने का मामला आया सामने
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें