कोंच। कमिश्नर और डीआईजी के निर्देश पर सपा नेता अनार सिंह यादव के घर पर छापामारी की गई। सूत्रों की मानें तो पुलिस को रुपये देकर वोट खरीदे जाने की सूचना मिली थी। छापे में अनार सिंह के घर पर कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला।
इसके बाद पुलिस फोर्स अध्यक्ष पद के निर्दलीय प्रत्याशी भानू प्रकाश वर्मा के समर्थक अभिमन्यु सिंह डिंपल के घर पहुंची। यहां भी तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें डिंपल के भाई मानवेंद्र के साथ घर के भीतर ही बने एक बाड़े में सौ पचास लोग एकत्र मिले। इतना ही नहीं मानवेंद्र की जेब से पुलिस फोर्स ने एक लाख चौदह हजार रुपये भी बरामद किए। इन रुपयों के बाबत मानवंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी खेती का माल बिका था, उसी का रुपया है। फिलहाल यह पैसा पुलिस ने रख लिया है और आला अधिकारियों ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि इन रुपयों के बाबत कागज आदि देखने के बाद ही रुपया वापस किया जाए वर्ना मानवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
कागज देखने के बाद ही रुपये वापस करें वर्ना कार्रवाई की जाए।
अमर उजाला ब्यूरो