अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना (औरैया)। अमूल डेरी के सुपरवाइजर ने मारपीट की जगह लूट की पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जांच पड़ताल की तो रुपये उसी के पास मिल गए।
कन्नौज जिले के गांव रौसा निवासी व गांव में ही अमूल डेरी चला रहे स्वदेश कुमार व उनके पुत्र अतुल कुमार कस्बे की सेंट्रल बैंक बिधूना से डेरी खाता से पैसा निकालने आए थे। उसी समय कंपनी के सुपरवाइजर मनोज कुमार सिंह चौहान पहुंच गए और मारपीट होने लगी।
इधर, बैंक कर्मियोें ने पुलिस को सूचना दी और स्वदेश ने लूट की सूचना दे दी। पुलिस ने सबसे पहले स्वदेश कुमार के कब्जे से एक लाख तीन हजार रुपये ले लिया। रुपये मिलने के बाद लूट का मामला फर्जी निकल गया। पुलिस ने जांच की तो पता चला कि विवाद के कारण मारपीट हुई।
कोतवाल गुरुचरण ने बताया कि सुपरवाइजर एक दिन पूर्व शाम को ग्राम रौसा में डेरी पर दूध लेने गया था वहां पर डेरी संचालकों ने सुपरवाइजर के साथ अभद्रता की थी। इस विवाद में आज मारपीट हो गई। लूट की घटना फर्जी है।