फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक बनकर आए युवकों ने दुकान से पचास हजार पार किए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। ग्राहक बनकर दुकान आए दो जालसाज युवकों ने गोलक से पचास हजार रुपये व मोबाइल पार कर दिया। दुकानदार ने पुलिस को तहरीर दी।

लोहामंडी स्थित बजरंग ट्रेडर्स के मालिक राहुल गुप्ता ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि मंगलवार की शाम उसकी दुकान पर दो युवक आए और खेतों पर लगाने के लिए कंटीला तार खरीदने को कहा। एक युवक को गोदाम में तार दिखाने के लिए ले गए। गोदाम से वापस आने पर वह बोला कि अभी हम जा रहे हैं गाड़ी लेकर आएंगे तब तार ले जाएंगे। कुछ देर बाद जब गोलक देखी तो उसमें रखे 50 हजार रुपये व मोबाइल गायब था। पुलिस ने दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें