उरई। कालपी के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने किशोरी से बलात्कार का प्रयास किया। पुलिस ने पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
कालपी के एक मोहल्ले में एक किशोरी रविवार की रात अपने घर की छत पर सो रही थी। इस बीच घर के पड़ोस में रहने वाला आसिम उर्फ खुंती पुत्र मो. सिद्दकी उसकी छत पर कूदकर आ गया और सो रही किशोरी को दबोच लिया। आरोप है कि आरोपी ने बलात्कार का भी प्रयास किया।
किशोरी के चिल्लाने पर परिजन दौड़ पड़े। उन्हें आता देख आसिम ने किशोरी के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। सुबह किशोरी के पिता ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आसिम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी लेकिन वह घर से फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
-पिता की तहरीर पर पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो