फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार (जालौन)। शुक्रवार की रात क्षेत्र निवासी डाक्टर के घर दो चोर घुसे। आहट पाकर उठे डाक्टर ने एक चोर को पकड़ लिया। पकड़े गए चोर के पास से चोरी की पायल मिली, लेकिन बाकी के जेवर नगदी लेकर उसका साथी फरार हो गया। थानाध्यक्ष प्रभारी फुंदनलाल का कहना है कि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सिरसाकलार निवासी डा.डीडी खान घर पर ही प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं। डाक्टर ने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के साथ घर पर सो रहे थे तभी खटपट की आवाज सुनाई थी। आंख खुली तो देखा कि एक युवक खड़ा है। तुरंत उन्होंने युवक को पकड़कर शोर मचाना शुरू कर दिया।

शोर सुनकर पत्नी नगमा और बेटा सलमान के अलावा पड़ोसी भी जाग गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पकड़े गए चोर की तलाशी लेने पर उसकी जेब से चोरी की गई चांदी की पायलें बरामद हुईं। जबकि बक्से में रखे बीस हजार रुपये, मंगलसूत्र और कुछ जेवरात गायब थे।
विज्ञापन


पूछताछ में युवक ने अपना नाम राघवेंद्र निवासी चांदनपुरा थाना रामपुरा बताया। राघवेंद्र के मुताबिक बाकी का माल उसका साथी लेकर फरार हो गया है। पुलिस का कहना है कि राघवेंद्र से उसके साथी के बारे में पता किया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों में पुलिस गश्त के नाम पर हो रही लापरवाही को लेकर रोष व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें