घर में कूदा युवक, युवतियों को धमकाया
पाता (औरैया)। क्षेत्र के गांव में मंगलवार रात घर के आंगन में युवक कूद गया। युवतियों के शोर मचाने पर युवक धमकाकर भाग निकला। युवतियों ने पुलिस से शिकायत की। गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि मंगलवार को उसके माता-पिता बाहर रिश्तेदारी में गए थे। घर पर वह व उसकी बड़ी बहन अकेली थी। रात में दोनों कमरे में सो रही थीं। रात 11 बजे शराब के नशे में धुत होकर गांव का ही अक्षय कुमार पुत्र नरेंद्र सिंह उनके घर के आंगन में कूद आया और पानी की बाल्टी से कमरे की खिड़की से दोनोें बहनों पर पानी डाल दिया। कमरे का दरवाजा खोलने के लिए अक्षय ने दोनोें बहनों को धमकाया। मना करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने लगा। दोनोें के चिल्लाने पर ग्रामीण आए तो युवक भाग निकला। घटना के संबंध में फफूंद थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो