फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक कार्यालय पर भिड़े पूर्व सभासद, असलहा प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। अनुशासित पार्टी होने का दंभ भरने वाली भाजपा में ही अनुशासन तार तार हो रहा है। बुुधवार की रात विधायक नरेंद्र सिंह जादौन के कार्यालय में निकाय चुनाव की चर्चा के दौरान भाजपा के दो पूर्व सभासद आपस में भिड़ गए। इसके बाद कार्यालय के बाहर दोनों पक्षों के समर्थकों ने जमकर असलहे लहराए। इस दौरान विधायक कार्यालय में मौजूद नहीं थे। सूचना पाकर पुलिस पहुंची लेकिन मामला सत्ता पक्ष से जुड़ा होने के कारण पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।
विज्ञापन


बुधवार की रात स्थानीय भाजपा विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन के कार्यालय में उनके प्रशासनिक प्रतिनिधि पूर्व सभासद भारत सिंह यादव और पूर्व सभासद ब्रह्मा सिंह यादव के बीच निकाय चुनाव की चर्चा पर वाद विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते नौबत धक्का मुक्की तक पहुंच गई। फिर दोनों पक्षों में मारपीट होने से वहां अफरा तफरी मच गई। उस वक्त तो किसी तरह मामला शांत हो गया।

इसके कुछ देर बाद ही दोबारा दोनों पक्षों के समर्थक आमने सामने आ गए। पार्टी सूत्रों की मानें तो दोनों ही पक्षों से असलहा प्रदर्शन भी किया गया। सूचना पाकर जब पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर कार्यालय के बाहर से भीड़ को हटाया जा सका। इस बीच जानकारी पाकर विधायक पुत्र राघवेंद्र प्रताप सिंह जादौन भी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत कराया।
विज्ञापन


घटना के दौरान विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन कार्यालय में मौजूद नहीं थे। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कोतवाली में दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं आई है। विधायक पुत्र का कहना है कि मामूली सी बात पर विवाद हुआ था। फिलहाल स्थिति एकदम सामान्य है। वहीं विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन का कहना है कि वे इस वक्त लखनऊ में हैं लेकिन मामले की जानकारी मिली है, लौटते ही पूरी जानकारी करेंगे। कार्यालय में दबंगई व अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


-पुलिस व विधायक पुत्र ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें