फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन खेतों में विद्युत पोल लगाने पर भड़के किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। खेतों में बिजली के पोल गाड़ने से गुस्साए किसानों ने न सिर्फ बिजली विभाग का काम ही रुकवा दिया बल्कि ठेकेदारों के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। किसानों को आरोप है कि ठेकेदारों ने मनमानी कर खेतों में पोल गाड़ने का प्रयास किया जिससे फसलों का काफी नुकसान हुआ है। किसानों ने मुआवजे की भी मांग की है।
विज्ञापन


नाका व पंडोरा मौजे में गुरुवार की सुबह बिजली विभाग के पोल लगाने जा रहे थे जिससे काफी फसल का नुकसान भी हुआ। इसकी सूचना मिलते ही खेत मालिक मौके पर पहुंचे और काम रुकवा दिया। इसके बाद किसानों और ठेकेदार कर्मियों के बीच धक्कामुक्की भी हुई।

इसकी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस के पहुंचते ही कर्मचारी काम छोड़कर निकल लिए। किसान कुंती देवी, सीताराम, राकेश सोनी, ईदुल खान, लाखन, परशुराम आदि का आरोप है कि ठेकेदार ने जबरन पोल लगाने का प्रयास किया। जिससे उनकी गेहूं और लाही की फसल नष्ट हो गई।
विज्ञापन


किसानों ने न सिर्फ पुलिस से 15 अप्रैल तक काम रुकवाने मांग की बल्कि नुकसान की भरपाई की मांग भी की है। किसानों का कहना है एक तो वह मौसम की मार अन्ना जानवरों से परेशान हैं। उस पर रही सही कसर ठेकेदार पूरी कर रहे है। थानाध्यक्ष अशोक उपाध्याय ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी बात उच्च अधिकारियों तक पहुंचाकर मदद का हर संभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन


ग्रामीणों में ठेकेदार के खिलाफ आक्रोश, थाने में दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें