फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव पुलिस ने पेड़ से लटका किया बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगतपुर से 16 जून को घर से निकले युवक का शव पुलिस ने जरूहौलिया में पेड़ से लटकता पाया। मृतक के हाथ-पैर कपड़े से बंधे होने से उसकी हत्या कर पेड़ से टांगने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पत्नी ने बिधूना कोतवाली में 17 जून को गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। एसपी, एएसपी व सीओ ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की। हाथ-पैर बंधे होने से मृतक के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि समाचार भेजे जाने तक कोई तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन

घटना के संबंध में एसपी सुनीति ने बताया कि युवक के शव के संबंध में ग्राम चौकीदार की ओर से जानकारी दी गई। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दे दिए गए हैं। चौकीदार ने बताया कि सोमवार की शाम गांव में बकरी चराने गए बच्चों ने युवक का पेड़ पर शव टंगा देखा था और परिजनों को बताया था। देर रात उसे भी जानकारी हुई। पुलिस ने पेड़ से गले में बंधे अंगौछे के सहारे युवक को लटके पाया। हाथ-पैर कपड़े से बंधे मिले व पैर जमीन पर छू रहे थे। जेब में एक कागज पर लिखे मिले एक मोबाइल नंबर से उसकी शिनाख्त ग्राम जगतपुर निवासी रामविलास (40) पुत्र ज्योंराखन लाल के रूप में हुई। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि मृतक के संबंध में बिधूना कोतवाली में 16 जून को पत्नी आशा देवी की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज है। इसमें उसने बताया कि उसका पति 16 जून को घर से पंचर साइकिल पर पांच किलो गेहूं बेचने के लिए लेकर निकला था।

उसने नदी पुल बेला रोड पर स्थित साहिल पुत्र प्रदीप कौशल की दुकान पर गेहूं बेचा था और साइकिल पंचर होने वह उसी दुकान पर छोड़कर साहिल को यह बताया था कि वह बाजार से कुछ सामान लेकर और पंचर साइकिल सही करवाकर धान का बीज लेकर घर वापस जाएंगे। बताया कि उसके बाद से उसके पति घर वापस नहीं पहुंचे। सीओ सिटी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर हकीकत का पता चल सकेगा। पुलिस परिजनों की ओर से जताई जा रही हत्या की आशंका के बिंदु पर भी जांच कर रही है। घटना पर पहुंची फारेंसिक टीम ने भी मौके पर जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार पुलिस की जांच में यह बिंदु भी शामिल है कि भी उलझन में है कि आखिर जगतपुर का निवासी 60-70 किमी दूर जरूहौलिया कैसे पहुंचा।


पुलिस ने बताया कि 28 दिसंबर 2018 को जगतपुर निवासी राम बिहारी का पुत्र जीतू (9) का शव ग्राम कुआंपुरा के पास एक कुएं से पुलिस ने बरामद किया था। मृतक रामविलास के भाई के पुत्र का था। घटना में चार हत्यारोपी जेल भेजे गए थे। इन दिनों वे सभी जमानत पर वापस आ चुके हैं। एएसपी नैपाल सिंह ने बताया कि उक्त प्रकरण में रामविलास पूरी घटना में पैरोकारी कर रहा था। इस बिंदु पर भी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें