औरैया। अजीतमल कोतवाली के ग्राम पैगूपुर में युवक को बाइक धीमी चलाने की नसीहत देना वृद्ध को महंगा पड़ गया। युवक ने अपने साथी के साथ मिलकर वृद्ध और उसके चचेरे भाई पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घायल अवस्था में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। यहां से सैफ ई रेफर कर दिया गया।
कोतवाली क्षेत्र के पैगूपुर निवासी श्रीकुमार पुत्र रघुपति प्रसाद कोरी ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि शनिवार की सुबह करीब नौ बजे वह अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी गांव का ही दीपक पुत्र जयपाल चौहान बाइक से तेजी से निकला। उसने दीपक से तेज गति से बाइक न चलाने की बात कही। इस पर वह धमकाता हुए चला गया। कुछ देर बाद वह अपने साथी प्रह्लाद पुत्र मुंशी सिंह व मां सुदामा पत्नी जयपाल चौहान के साथ धारदार हथियारों व डंडों से लैस होकर दरवाजे पर आया। यह सभी गाली देने लगे। उसने और चचेरे भाई नागेंद्र ने मना किया तो इन लोगों ने हमला कर दिया। इसमें दोनों घायल हो गए। शोर मचान पर मेरा पुत्र व गांव के कई लोग आ गए। इस पर हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले।
सूचना पर कोतवाली प्रभारी बलिराज शाही मौके पर पहुंचे। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजीतमल में भर्ती कराया गया। यहां से सैफ ई रेफ र कर दिया। पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
वृद्ध और चचेरे भाई पर लाठी, डंडों से हमला