फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर छेड़खानी का आरोप, हाथापाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। सीएचसी परिसर में सादी वर्दी में घूम रहे दरोगा पर छेड़खानी का आरोप लगाकर उससे हाथापाई की गई। महिला का आरोप है कि दरोगा शराब के नशे में उसके साथ छेड़खानी कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस दरोगा को कोतवाली लाई तो उसने वहां पर भी हंगामा किया। इंस्पेक्टर सुधाकर मिश्रा ने आरोपी दरोगा को मेडिकल के लिए भेजा। रिपोर्ट में दरोगा के नशे में होने की पुष्टि भी हो गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि फिलहाल दरोगा के खिलाफ तस्करा डाल दिया गया है, लेकिन अभी तक पीड़ित महिला की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। अधिकारियों को भी मामले से अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि गुरुवार की रात लगभग 11 बजे कोतवाली परिसर से लगी सीएचसी में थाने में कार्यरत दरोगा शराब के नशे में धुत होकर टहल रहा था। इस बीच इलाज के लिए आई क्षेत्र की एक महिला ने दरोगा पर छेड़खानी का आरोप लगा शोर मचाना शुरू कर दिया। इस पर महिला का पति और कुछ लोग वहां पहुंचे और दरोगा के साथ हाथापाई शुरू कर दी।

सीएचसी परिसर में हंगामा होते देख कर्मचारियों ने किसी तरह दरोगा को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया। इस बीच सूचना पाकर बगल स्थित कोतवाली से सिपाही भी आ गए और दरोगा को लेकर कोतवाली आ गए। सहमी महिला कुछ देर बाद ही परिजनों के साथ घर लौट गई, लेकिन दरोगा का हंगामा कोतवाली में भी जारी रहा। उसने सिपाहियों को ही भला बुरा कहना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


तब तक इंस्पेक्टर सुधाकर भी कोतवाली पहुंच गए और देर रात ही दरोगा का मेडिकल कराकर उसके खिलाफ जीडी (पुलिस दफ्तर का रजिस्टर) में तस्करा डाल दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि तहरीर के लिए महिला से संपर्क का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा आलाधिकारियों को भी दरोगा की हरकतों से अवगत करा दिया गया है।

इस बारे में सीओ सुबोध गौतम का कहना है कि एसपी के निर्देश पर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में दरोगा के नशे में होने और महिला से छेड़खानी के काफी संकेत मिले है। लिहाजा आरोपी दरोगा पर निलंबन की कार्रवाई तय है। प्रयास किया जाएगा कि महिला की ओर से तहरीर लेकर मामला भी दर्ज किया जाए।
विज्ञापन


कोतवाली में भी किया हंगामा, मेडिकल परीक्षण में नशे की पुष्टि
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें