फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रैगिंग को लेकर छात्रों के एक गुट ने छात्र को पीटा, बाइक तोड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। अजीतमल चौकी क्षेत्र की ऊंचा चौकी में आने वाले गांव हैदरपुर स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में रविवार की शाम रैगिंग का विरोध करने पर एक गुट ने कॉलेज कैंपस में हवाई फायरिंग की। रैगिंग का विरोध करने वाले एक छात्र को मारपीट करते हुए उसकी बाइक तोड़ दी। अहम बात यह है कि मौके पर तैनात बताए जा रहे दो सिपाही मूक दर्शक बने रहे। जानकारी मिलते ही ऊंचा चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बावजूद पुलिस इस तरह की घटना से ही इंकार कर रही है। इस संबंध में कॉलेज प्रबंधन मामले को पूरी तरह से दबाने में लगा हुआ है।
विज्ञापन

मुरादगंज क्षेत्र के ग्राम हैदरपुर में रविवार की शाम लगभग 4:30 बजे पॉलिटेक्निक परिसर के बाहर अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा गांव सहम गया। अचानक हवाई फायरिंग होते देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना ऊंचा चौकी पुलिस को दी। इससे पहले की सूचना पर चौकी पुलिस पहुंचती फायरिंग करने वाले लोग मौके से भाग गए। घटना के पीछे मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को पॉलिटेक्निक में पढ़ने वाले भरथना निवासी छात्र गौरव प्रजापति के साथ शनिवार को कुछ सीनियर छात्रों द्वारा रैगिंग कर दबाव बनाए जाने का प्रयास किया गया था। जिस पर उसने स्पष्ट रूप से विरोध जताया था। रविवार को जब उक्त छात्र परीक्षा के बाद घर जाने की तैयारी कर रहा था तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उसके ऊपर हमला बोल कर मारपीट कर दी। इस दौरान अज्ञात लोगों ने उसकी बाइक भी तोड़ दी। साथ ही कॉलेज कैंपस में दहशत फैलाने के उद्देश्य से लगभग छह राउंड हवाई फायरिंग भी की। मजे की बात तो यह है कि घटना के दौरान मौके पर तैनात ऊंचा चौकी के सिपाही तमाशबीन बने रहे। उधर पुलिस से सुरक्षा न मिलते देख उक्त छात्र डरे सहमे की हालत में अपने घर चला गया। उधर इस पूरे प्रकरण को दबाने के लिए कॉलेज प्रशासन पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। हालांकि इस संबंध में कोतवाली इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में कोई जानकारी नहीं है। सूचना मिली थी ऊंचा चौकी पुलिस भी मौके पर गई थी, लेकिन न तो प्राचार्य की ओर से ही इस बात की पुष्टि की गई और न ही अभी तक किसी भी तरफ से कोई तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

रैगिंग को लेकर एक गुट ने छात्र को पीटा, बाइक तोड़ी
-सूचना पर पुलिस तो पहुंची फिर भी कर रही घटना से इंकार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें