फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के दो पक्षों में चली लाठियां व ईंट पत्थर फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। एरवाकटरा क्षेत्र के गांव बल्लपुर में दो पक्षों में शनिवार को विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। इसके बाद जमकर पत्थर फेंके। दोनों पक्षों ने थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक दर्जन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। विवाद की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
विज्ञापन

बल्लपुर निवासी कमलेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि विपिन कुमार, आमोद,मनोज,आदेश व मोनू उसे घर पर घुस आए और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उसे लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद ईंट पत्थर फेंके। उधर दूसरे पक्ष से आमोद कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि राघवराम,सर्वेंद्र,मयंक,कमलेश,शिखा,सचिन, रामदेव उसके घर पर घुस आए और लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया और ईंट पत्थर बरसाए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

- विवाद के दो पक्षों में चली लाठियां व ईंट पत्थर फेंके
- दोनों पक्षों की तहरीर पर एक दर्जन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें