फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेड बनाने के नाम पर गेल कर्मी से हड़पे लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
दिबियापुर कोतवाली क्षेत्र में शेड बनाने के नाम पर दिल्ली की कंपनी ने गेल कर्मी से 1.63 लाख रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
गेल बिहार कॉलोनी निवासी गेल कर्मी श्रीचंद दुबे ने दिबियापुर थाना प्रभारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनके पुत्र को व्यापार करने के लिए शेड बनवाने की जरूरत थी। इसके लिए उन्होंने लक्ष्मी नगर दिल्ली की प्राइवेट कंपनी हिंदुस्तान प्रोजेक्ट एंड इंडस्ट्रीज के सेल्स मैनेजर संदीप कुमार से 27 अक्तूबर 2017 कोफोन पर हुई वार्ता के बाद एक कोटेशन मेल से भेजा। उनकी ओर शेड का काम कराने के लिए सहमति दी गई। जिसमें शेड का काम 100 रुपये प्रति वर्ग के हिसाब से तय हुआ था। चार दिन बाद अंकित कुमार सिंह के नाम का फोन आया की आपका काम कंपनी की ओर से मैं करूंगा। जिस पर उन्होंने सेल्स मैनेजर से बात की तो उसने भी इसकी पुष्टि कर दी। इसके बाद 10 नवंबर को अंकित ने साइट का निरीक्षण करने के बाद पूरा शेड लगाने के. नाम पर एक एग्रीमेंट साइन किया। जिसके तहत 13 नवंबर को उन्होंने संबंधित के एकाउंट में एक लाख व 28 नवंबर को 63000 रुपये हस्तांतरित किए। इसके बावजूद आज तक काम शुरू नहीं किया गया। इस पर जब पीड़ित ने कंपनी पर दबाव बनाया तो 26 दिसंबर को सेल्स मैनेजर संदीप कुमार की ओर से भेजी गई मेल में कहा गया कि जो रुपया उनकी ओर से एकाउंट में डाला गया है वह uas steel pvt. ltd. के एकाउंट में हस्तांरित किया गया है और अंकित कुमार सिंह ने कंपनी छोड़ दी है। दिबियापुर थाना प्रभारी विष्णु गौतम ने बताया की तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

-शेड बनाने के नाम पर गेल कर्मी से डेढ़ लाख हड़पे
-पुत्र को व्यापार के लिए दिल्ली की कंपनी को दिए थे रुपये
-कंपनी ने काम शुरू नहीं किया, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें