अमर उजाला ब्यूरो
बिधूना(औरैया)। रोडवेज डिपो के चालकों में लड़ाई हो गई। जिस पर कानपुर डिपो के चालक ने तीन लोगों के खिलाफ पर बस रोककर मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई हैा।
विकास नगर कानपुर डिपो के चालक शिव सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि वह रोडवेज की बस को लेकर कानपुर जा रहा था। तभी औरैया डिपो के परिचालक शिवकुमार व उसके पुत्र व एक अज्ञात ने कीरतपुर के पास बस के सामने अपनी बाइक लगाकर बस को रोक लिया। इन लोगों ने बस में घुसकर गाली-गलौज करने लगे। जब इसका विरोध किया तो इन लोेगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बस में बैठी सवरियो ने विरोध किया तो तीनो लोग धमकी देकर भाग गए।
चालक की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी गई है। जांच में मिले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
-पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट