फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर अपराधियों ने दो अलग अलग बैंक खातों से पार किए 50 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर ( औरैया )। साइबर अपराधियों ने दो अलग-अलग बैंक खाताधारकों के खातों से 50 हजार रुपये पार कर दिए। पीड़ितों का कहना है कि साइबर अपराधियों ने उनसे बैंक का अधिकारी बनकर बैंक एटीएम नंबर आदि गोपनीय जानकारियां लेकर रुपये पार किए हैं। पहली घटना असेनी निवासी आसिब के साथ हुई। पीड़ित के अनुसार सुबह करीब 8 बजे उसके मोबाइल पर एक नए नंबर से काल आई। अपने को बैंक का अधिकारी बताते हुए फोन करने वाले ने कहा कि उसकी मां शकीला बेगम का पंजाब नेशनल बैंक का खाता बंद है। इसे चालू करना है। इसके बाद वह उसके एटीएम के बारे में पूछा और उससे एटीएम नंबर की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके खाते से लगभग 40 हजार रुपये पार कर दिए गए। दूसरी घटना नगर के संजय नगर निवासी सत्येंद्र कुमार के साथ हुई। किसी ने उसके खाते से 8 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार किसी ने उसका एटीएम नंबर चोरी कर लिया है। प्रभारी थाना निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह का कहना है कि दोनों ही घटनाओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें