फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर मारपीट कर चेन व रुपये लूटने का आरोप लगा दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती पढ़ीन दरवाजा निवासी वीर सिंह पुत्र ऊदल सिंह ने मोहल्ला निवासी दबंगों के खिलाफ मारपीट करने व चेन व रुपये लूटने का आरोप लगा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



पुलिस को दी तहरीर में पीड़ित वीर सिंह पुत्र ऊदल सिंह ने बताया कि गुरुवार को शाम लगभग पांच बजे वह अपने घर के दरवाजे पर कुर्सी डालकर बैठा था। तभी मोहल्ला निवासी दबंगों ने उसे पकड़ लिया और उसके गले में पड़ी सोने की चेन छीनने लगे। पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह से छूटकर अपने घर में घुसा तो उक्त लोग भी पीछा करते हुए उसके घर में घुस गए। जहां दबंगों ने उसे व उसके परिजनों के साथ मारपीट की। साथ ही गले में पड़ी सोने की जंजीर व जेब में पड़े दस हजार रुपये छीन ले गए। बीच में बचाने आई उसकी पत्नी किरन को भी उक्त लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


-कोतवाली पुलिस से मामला दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें