नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि अभी मौत की वजह स्पष्ट नहीं है और न ही मायके पक्ष ने तहरीर दी है।
चुर्खी थाना क्षेत्र के ग्राम औता के पूर्व प्रधान महेश सिंह के बेटे उपेंद्र का विवाह 30 मई 2017 को गीता देवी (23) पुत्री लालू निवासी डेडियापुर कानपुर देहात से हुआ था। शनिवार सुबह परिजनों ने उसका शव कमरे में फंदे पर लटका देखा। ससुरालवालों का शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
बेटी की मौत की खबर मिलते ही औंता पहुंचे गीता के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस का कहना है कि गीता की मौत की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।
ससुरालीजन आत्महत्या बता रहे है, जबकि गीता के पिता ने उसकी मौत पर संदेह जताया है। लेकिन अभी तक उन्होंने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-फंदे से लटका मिला शव, चार माह पूर्व हुई थी शादी
अमर उजाला ब्यूरो