फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेड कांस्टेबल मां एवं उनके बेटे का हत्यारा समझौता करने का बना रहा दबाव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दिबियापुर। एक साल नई मिशाल कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए प्रभारी मंत्री धर्म सिंह सैनी को कई शिकायतीपत्र दिए गए। इनमें महिला कांस्टेबल एवं उसके बेटे के मुख्य हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने समेत पिछले दिनों दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक द्वारा युवती एवं महिलाओं से अभद्रता की शिकायत की गई।
प्रियंका राजपूत निवासी गढ़े का पुर्वा ने महिला भाजपा नेताओं चंद्रकांती मिश्रा, साधना पोरवाल के साथ मंच पर जाकर शिकायत की कि दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह महिलाओं से अभद्रता करते हैं। आरोप लगाया कि 22 मार्च को प्रभारी निरीक्षक ने उन लोगों के साथ अभद्रता एवं गाली गलौज की। मां के गाल पर तमाचा भी मारा। राकेश तिवारी, रामलखन तिवारी निवासीगण अरियारी ने शिकायत की कि उसकी बहन महिला कांस्टेबल सुनीता शुक्ला व भांजे अग्निवेश शुक्ला को अवधेश शुक्ला, गोलू, सरिता, निवासी पिपरौली शिव ने बटाईदार सर्वेश यादव निवासी माखनपुर बेला के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपी सर्वेश यादव अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सर्वेश यादव अज्ञात लोगों द्वारा मुकदमे में राजीनामा करने का दबाव बना रहा है। उन्होंने कहा कि सर्वेश से उनके परिवार की जान को खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट में
गेल के खिलाफ की गई शिकायत
दिबियापुर। गेल पाता में ठेके पर काम करने वाले कर्मियों ने भ्रष्टाचार का विरोध करने पर काम से निकाले जाने की शिकायत की गई। संदीप शर्मा, आलोक शुक्ला, आशीष तिवारी, रघुराज सिंह, मुकेश बाबू, संजय कुमार, संजीव हजेला आदि ने प्रभारी मंत्री से शिकायत की कि गेल पाता में ठेकेदारों द्वारा संविदा कर्मियों से रुपयों की वसूली की जाती है। आरोप लगाया कि गेल अपने द्वारा बनाए गए इस्टीमेट से कम रेट पर कार्यादेश जारी करता है। आरोप लगाया कि गेल इंडिया लिमिटेड के अधिकारी की शह पर ठेकेदार संविदा कर्मियों को पूरा भुगतान बैंक खाते में करके नकद रुपया वापस ले लेते हैं। यदि संविदा कर्मी दिए गए बैंक भुगतान में से आधा रुपया ठेकेदार को वापस नहीं करते तो ऐसे कर्मचारी का गेटपास रुकवा दिया जाता है। ऐसे कर्मी को गेल से निकलवा दिया जाता है। आरोप लगाया कि उन लोगों द्वारा विरोध करने पर उनके गेट पास लेकर नौकरी से निकलवा दिया गया। निकाले गए कर्मियों ने मामले की जांच कराए जाने की मांग की है।

- हेड कांस्टेबल मां एवं उनके बेटे का हत्यारा समझौता करने का बना रहा दबाव
- युवती ने दिबियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक द्वारा अभद्रता किए जाने की शिकायत की
- दिबियापुर में पहुंचे प्रभारी मंत्री को दिए गए शिकायतीपत्र






























































































































































































































































































































































































































































































फोटो24एयूआरपी 35 प्रभारी मंत्री से शिकायत करती प्रियंका राजपूत
फोटो24एयूआरपी 36- प्रभारी मंत्री से रो रोकर शिकायत करती मृतक हेड कांस्टेबल सुनीता की बहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें