फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी के प्रचार वाहन पर हमला, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर (औरैया)। भोपाल से भाजपा का प्रचार-प्रसार करने पहुंचे वाहन पर रविवार को कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के गांव पढ़ारा में कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। वैन में बैठे एक प्रचारक को पत्थर लग गया। सूचना पर भाजपा के स्थानीय कार्यकर्ता पहुंचे और वैन को थाने ले गए। चालक ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन



कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के गांव खरकपुर में रविवार को भाजपा की वैन प्रोजेक्टर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का प्रचार-प्रसार कर रही थी। तभी गांव के कुछ लोगों ने प्रचारक व चालक से वैन को गांव से ले जाने को कहा। चालक विजय निवासी भोपाल ने बताया कि दबंगों के मना करने पर उसने डिस्प्ले से वीडियो बंद कर दिया और वैन दूसरे गांव पढ़ारा ले गया। शाम लगभग चार बजे यहां भी करीब छह लोग बाइकों से पहुंच गए और वैन पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।


एक पत्थर प्रचारक देशशरण के हाथ में भी लग गया। विजय ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को सूचना दी तो वे पहुंचे और वैन को दिबियापुर थाने ले गए। विजय ने नामजद तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव सिंह ने बताया कि कुछ लोगों ने भाजपा की प्रचार वैन पर पथराव किया है। जांच कराई जा रही है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पथराव में घायल हरदोई निवासी प्रचारक देशशरण ने बताया कि वह मोदी का प्रचार-प्रसार करने के लिए वैन के साथ चल रहा है। रविवार को वैन पढ़ारा और खरकपुर में गई थी। तभी यह घटना हो गई। जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने बताया कि पढ़ारा गांव में पार्टी के प्रचार वाहन पर पथराव की जानकारी मिली है, पथराव करने वाले यादव बिरादरी के लोग बताए जा रहे हैं। इसमें भाजपा के प्रचारक को चोटें आई हैं। पथराव करने वालों के खिलाफ दिबियापुर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें