फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने घर से जेवर व नगदी उड़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जालौन। पंडोरा गांव में छत के रास्ते घर में घुसे चोर कमरे की अलमारी से 25 हजार रुपये और सोने-चांदी के जेवर उठा ले गए। घर में सो रही महिलाओं की आहट पाकर आंख खुली तो चोर भाग निकले। पीड़ित ने थाने में चोरी की तहरीर दी है।

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंडोरा निवासी जयप्रकाश गुप्ता पुत्र रामकरण गुप्ता के घर मंगलवार की रात चोरों ने धावा बोल दिया। जयप्रकाश तब खेत में फसल की रखवाली करने गए थे। घर में केवल पत्नी व सास सो रही थी।
विज्ञापन


चोर छत के रास्ते में घर में घुस गए। चोरों ने एक कमरे में जाकर वहां रखी अलमारी का लॉक तोड़ दिया। अलमारी में रखी नगदी व सोने चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर अन्य सामान तलाश रहे थे कि आहट पाकर जयप्रकाश की सास की आंख खुल गई। उसने आवाज लगाई तो चोर भाग निकले।
विज्ञापन


सुबह घर पहुंचे जयप्रकाश को पत्नी व सास ने चोरी की बात बताई। घर में सामान बिखरा देखकर उसके होश उड़ गए। उसने बताया कि चोर अलमारी में रखे 25 हजार रुपये, सोने की झुमकी, एक सोने की अंगूठी, चांदी के 13 सिक्के चोरी कर ले गए थे। पीड़ित ने थाने पहुंच कर घर में हुई चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है।

फोटो नंबर 13- चोरी के बाद अलमारी में बिखरा सामान।
चोरों ने घर से जेवर व नगदी उड़ाई
कदौरा के पंडोरा गांव की वारदात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें