फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ता पूछ युवती के अपहरण का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। बेला थाना क्षेत्र के ग्राम नीमहार में मारुति वैन सवार तीन युवकों ने रास्ता पूछने के बहाने एक युवती को अगवा करने की कोशिश की। युवती के पिता व ग्रामीणों वैन का पीछा किया। बेला मार्ग पर ताजपुर के पास धर दबोचा, लेकिन तीनों युवक वैन वहीं छोड़कर भाग गए। घटना की जानकारी पीड़िता व उसके पिता ने पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की है। हालांकि क्षेत्राधिकारी ने प्रथम दृष्टया मामले को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन


ग्राम नीमहार निवासी शरीफ अली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है कि वह बकरी चरा रहा था, तभी वैन सवार युवकों ने उसके मकान के सामने आकर उसकी पुत्री से कानपुर जाने को रास्ता पूछा। पुत्री ने कानपुर जाने का रास्ता बताया, इसी बीच वैन का गेट खोलकर उसकी पुत्री को डालकर भागने लगे। गांव वालों के साथ पीछा कर बिधूना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ताजपुर के समीप वैन को रोककर पुत्री को बचाया।

वैन तीनों युवक गाड़ी छोड़कर भाग जाने में सफल रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने वैन को अपने कब्जे में लिया। लड़की से कोतवाली में पुलिस पूछताछ कर रही है। इस सबंध में क्षेत्राधिकरी लालता प्रसाद शुक्ला ने बताया कि बेला पुलिस को भी बुलाया गया है अपहरण की सूचना गलत लग रही है। जांच की जा रही जांच में जो सही पाया जाएगा उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें