फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल की पुत्री के सिर से उठा पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। बिधूना रामगढ़ मार्ग पर शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत से तीन वर्षीय बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया। उधर हादसे में दो युवकों का इलाज सैफई अस्पताल में चल रहा है। हादसे के दौरान तीनों लोग हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

ग्राम पुर्वा दीक्षित निवासी विपिन (28) पुत्र जगदीश चंद्र, अनूप पुत्र महावीर, मोनू पुत्र महेश चंद्र दिहाड़ी पर बिजली ठेकेदार के अंडर में बिजली का काम करते हैं। शनिवार को तीनों युवक कन्नौज स्टोर से काम करकेवापस बाइक से घर पुर्वा दीक्षित जा रहे थे। रात्रि लगभग 10 बजे जैसे ही उनकी बाइक बिधूना-रामगढ़ मार्ग पर रावतपुर भट्ठा के पास सड़क पर अचानक मवेशी आ गए। जिससे युवकों की बाइक मवेशियों से टकरा गई, जिससे विपिन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। विपिन का शव पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए सौ शैय्या अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस औरैया भेज दिया था। घर शव पहुंचते ही विपिन की पत्नी नीलम का रो-रो कर बुरा हाल था। वहीं मां सुदामा देवी, पिता जगदीश व भाइयों जीतू हरिओम का भी रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। विपिन अपने भाइयों में सबसे बड़ा था और घर की जिम्मेदारी भी विपिन के ऊपर थी।
विज्ञापन


- तीन साल की पुत्री के सिर से उठा पिता का साया
- युवक का शव पहुंचते ही घर में मचा कोहराम
-शनिवार की देर शाम बाइक के सामने आवारा जानवर आने से हुआ था हादसा































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































फोटो04एयूआरपी 11- युवक की मौत पर रोते बिलखते परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें