कालपी। कोतवाली क्षेत्र के तिरही गांव में दिसंबर में मवई रजबहा की नहर काटने से क्षेत्र की कई बीघा फसल जलमग्न हो गई थी। अब देवपुरा के सींचपाल ने तिरही गांव के अज्ञात किसानों के खिलाफ नहर काटने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उधर किसानों का कहना है कि नहर फ ट गई थी, जिससे उनकी भी फ सलें खराब हुई हैं।
देवपुरा के सींचपाल उबैदुर्रहमान ने कोतवाली में तहरीर दी कि तिरही गांव के खेत संख्या एक, दो व तीन के किसानों ने दिसंबर माह में मवई रजबहा की नहर काट दी थी, जिससे नहर में पानी आने पर क्षेत्र की काफ ी फसलों में पानी भर गया है।
उधर तिरही गांव के किसान रमेश, रामबहादुर, प्रेमनारायण, माता प्रसाद आदि का कहना है कि दिसंबर माह में नहर फ ट गई थी, जिसकी सूचना भी नहर विभाग में दी थी पर कोई सुनवाई नहीं हुई। प्रभारी इंस्पेक्टर विक्रम सिंह चौहान का कहना है तहरीर मिली है उसी के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
-दिसंबर में तिरही गांव में नहर कटने से फसलें हो गईं थीं जलमग्न
- किसानों का आरोप, नहर विभाग की लापरवाही से हुआ नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो