फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूसा तस्करी कर ले जाई जा रहे चार वाहन पुलिस ने पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना (औरैया)। भूसा की जिला बंदी के बावजूद तस्करी कर भूसा ले जा रहीं चार डीसीएम को बिधूना पुलिस ने पकड़कर थाने में खड़ा कराया है।
विज्ञापन

जनपद से भूसा की तस्करी कर अन्य जनपदों में ले जाकर भट्ठों आदि पर बेचे जाने से वर्ष 2018 से फरवरी 2019 के बीच गोवंश के लिए चारा की खासी कमी हो गई थी, यही नहीं जनपद में भूसा की बिक्री गेहूं की कीमत से भी अधिक पर हो रही थी। इसकी शिकायत के चलते जिला प्रशासन द्वारा भूसा की जिले बंदी के साथ बाहर ले जाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया था। आदेश के बावजूद सफेदपोशों के संरक्षण के चलते जनपद से निरंतर भूसा की तस्करी हो रही थी।
विज्ञापन


भूसा तस्कर रात्रि के समय में डीसीएम पर ओवर आकार में भूसा भरकर ले जाते थे, जिससे अक्सर र्दु्घटनाएं भी होती रहती हैं। पुलिस को मुखबिर द्वारा मिली सूचना के आधार गत गुरुवार की देर रात पुलिस ने चेकिंग के दौरान चार वाहन को भूसा से ओवर आकार में लादकर आगरा ले जाते समय बिधूना चौराहे पर पकड़ कर उन्हें थाने ले आईं। भूसा की गाडिय़ों के पकड़े जाने की जानकारी मिलते ही उन्हें छुड़वाने के लिए कुछ सफेदपोश सक्रिय हो गए पर मामला जिला स्तरीय अधिकारियों के संज्ञान में पहुंच जाने के कारण गाडिय़ों को छुड़वाने का उनका प्रयास अभी तक असफल रहा है। समाचार भेजे जाने तक वे थाने में जमे हुए हैं। पुलिस द्वारा भूसा लदी चारों गाडिय़ों का ओवर लोडिंग में चालान कर सीज कर दिए जाने की सूचना है। इस संबंध में पूछे जाने पर कोतवाली पुलिस ने बताया कि ओवर लोडिंग में चारों डीसीएम को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें