फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस रिफलिंग करने वाले तीन के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
औरैया। गैस रिफिलिंग करने वालों के खिलाफ जिला पूर्ति निरीक्षकों ने तीन लोगों को पकड़ा। तीनों के खिलाफ सदर कोतवाली में मामला दर्ज कराया। जिला पूर्ति निरीक्षक औरैया संतोष कुमार ने बताया कि 22 फरवरी को सूर्या टॉकीज के सामने रोहित कुमार निवासी ग्राम रुदौली को घरेलू गैस सिलिंडर एवं वाहनों में गैस रिफिलिंग करते पकड़ा गया।
विज्ञापन


शिवम गुप्ता निवासी मोहल्ला नरायनपुर को तीन कारों में गैस रिफिलिंग करते पकड़ा। छापे के दौरान कार चालक सुभाष चंद्र दुबे निवासी आर्य नगर व संदीप कुमार निवासी नरायनपुर दिबियापुर एवं एक अन्य कार चालक को पकड़ा गया था। पूर्ति निरीक्षक कृपाशंकर ने 22 फरवरी को ही नरायनपुर में जितेंद्र गुप्ता निवासी मोहल्ला नरायनपुर को वाहनों में गैस रिफिलिंग करते पकड़ा था। दोनों पूर्ति निरीक्षकों ने आरोपियों पर सदर कोतवाली में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कराया।
विज्ञापन


-आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें