फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोडर की टक्कर से टूटा क्रासिंग का बूम, डेढ़ घंटे जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। फफूंद से आ रहे लोडर ने अछल्दा रेलवे क्रासिंग 13 बी में टक्कर मार दी, जिससे उसका बूम टूट गया। क्रासिंग के दोनों तरफ जाम लग गया, जिसमें एक एंबुलेंस भी फंस गई। करीब डेढ़ घंटे बाद बूम ठीक होने पर जाम खुल सका। आरपीएफ ने चालक को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

रेलवे क्रासिंग 13 बी गेटमैन नरेश राजपूत शुक्रवार दोपहर 12 बजकर तीन मिनट पर क्रासिंग बंद कर रहे थे। फफूंद से आ रहे लोडर ने क्रासिंग के बूम में टक्कर मार दी, जिससे वह टूट गया। क्रासिंग के दोनों तरफ जाम लग गया। जाम में एक एंबुलेंस भी फंस गई। राहत की बात यह थी कि एंबुलेंस में कोई मरीज नहीं था।
गेटमैन ने सूचना अछल्दा रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पर आरपीएफ के सिपाही संत कुमार शर्मा साथी जवानों के साथ मौके पर पहुंचे और चालक को हिरासत में लेकर वाहन को किनारे कराया। रेलवे कर्मी मशक्कत कर एक बजकर 40 मिनट पर बूम सही कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद यातायात सुचारु हो सका। पकड़े गए चालक ने अपना नाम अछल्दा के बैशोली गांव निवासी सुमित कुमार बताया है। आरपीएफ उससे पूछताछ कर रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें