फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: नानी के घर में फंदे पर लटका मिला नाती का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिधूना। नानी के घर रह रहे नाती का शव गुरुवार सुबह कमरे में पंखे के कुंडे पर गम्छे के सहारे लटका मिला। कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आत्महत्या का कारण जानने के लिए कमरे से बरामद मोबाइल फोन को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

बिधूना कस्बे के आंबेडकर नगर निवासी समीर (19) बहन शाहबा के साथ नाना नवाब खां व नानी कमर झा के घर रहता था। परिजनों के अनुसार समीर की मां शबनम व पिता बहादुर खां की बचपन में मौत चुकी है। घर खर्च में हाथ बटाने के लिए शादी विवाह में सजावट का काम करता था।
बहन की शादी हो गई है। इन दिनों नवाब घर से बाहर हैं। बुधवार रात को समीर नानी के साथ खाना खाने के बाद दूसरी मंजिल में स्थित कमरे में सोने चला था। गुरुवार सुबह काफी देर तक जब युवक सोकर नीचे नहीं उतरा तो नानी कमरे में उसे जगाने गई।
विज्ञापन

काफी आवाजें देने के बाद जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो कमरे के अंदर किसी तरह नानी ने झांककर देखा। समीर का शव पंखे के कुंडे पर गमछे के सहारे फंदे पर लटक रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे की कुंडी तोड़कर शव फंदे से नीचे उतरवाया और नानी समेत मौजूद लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
युवक के मोबाइल फोन को भी कब्जे में लिया। कोतवाली प्रभारी रामसहाय पटेल ने बताया कि पुलिस ने मौके पर कमरे की तलाशी ली और नानी से पूछताछ की। आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। युवक का मोबाइल फोन जरूर बरामद हुआ है सीडीआर निकलवाकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें