फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: जानवरों के खूंटे से टकराकर घायल हुए बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अछल्दा। तुर्कपुर गांव निवासी ब्रजेंद्र सिंह ने बताया कि सात वर्षीय बेटा राजकिशोर एसपीएस स्कूल में कक्षा एक का छात्र था। 25 नवंबर को बेटा घर के दरवाजे पर खेल रहा था। परिवार के डिंपल राजूपत का नौ वर्षीय बेटा अंश भी खेलने के लिए आ गया। दोनों लोग आपस में खेल रहे थे, तभी किसी बात पर दोनों बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। मारपीट के बाद अंश ने राज को धक्का दे दिया, जिससे वह पास में जानवरों के बांधने के लिए लगे खूंटे में जा टकराया और सीने में चोट आने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन

परिजनों ने इटावा, आगरा व कानपुर देहात के प्राइवेट अस्पतालों में बच्चे का इलाज कराया और 18 दिसंबर को उपचार के बाद बच्चे को घर ले आए। 21 दिसंबर की रात बेटे की फिर से तबीयत खराब हो गई, परिजन उसे सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, लेकिन वहां से डॉक्टर ने बच्चे को कानपुर के लाला लाजपत राय चिकित्सालय रेफर कर दिया।
परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आ गए। जानकारी होने पर गुरुवार सुबह क्षेत्राधिकारी बिधूना महेंद्र प्रताप सिंह व थानाप्रभारी सत्यप्रकाश पुलिस कर्मियों के साथ बच्चे के घर पहुंचे और परिजनों से घटना के संबंध में जानकारी लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाप्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि पिता की तहरीर पर अंश के खिलाफ अछल्दा थाने में एनसीआर दर्ज की गई है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें