फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Auraiya News: चाय बनाते बनाते चाय विक्रेता की हुई मौत, हड़कंप मचा

विज्ञापन
विज्ञापन
दिबियापुर। रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान पर चाय बनाने के दौरान चाय विक्रेता की मौत हो गई।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन फफूंद के पास ककराही बाजार में लल्ला हलवाई के नाम से दो भाई राकेश पोरवाल और मुकेश पोरवाल चाय और मिठाई की दुकान चलाते हैं। ट्रेन के यात्रियों के लिए रात में भी चाय की दुकान खुलती है। मंगलवार तड़के लगभग चार बजे मुकेश (55) ने यहां चाय पीने के लिए खड़े लोगों को बताया कि उनके एक हाथ में दर्द हो रहा है। लोगों ने उन्हें हाथ ऊपर नीचे चलाने को कहा। इस पर उनका हाथ ठीक हो गया। इसके बाद चाय बनाने के लिए अदरक कूटने लगे। थोड़ी देर बाद वे पीछे मुड़े तो फिर वहीं झुक गए। दुकान पर मौजूद ग्राहकों ने आवाज भी दी, लेकिन वे नहीं उठे। दुकान के पीछे स्थित घर पर परिजनों को सूचना दी गई। मुकेश के भतीजे विक्की के अनुसार सभी लोग उन्हें लेकर अस्पताल गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें